जालंधर के शहीद भगत सिंह कॉलोनी में श्री राधा कृष्ण सेवा परिवार (रजि) की ओर से “एक शाम मुरली वाले के नाम” कार्यक्रम के तहत संकीर्तन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा श्री अग्रवाल का सम्मान करते हुए उन्हें राधा-कृष्ण की पावन तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। भजन संध्या में भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।