श्री करतारपुर साहिब कारीडोर कांप्लेक्स में हुई अशोभनीय घटना से पाकिस्तान की साजिश नाकाम : स.अमरजीत अमरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधरः प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला देहाती अध्यक्ष स. अमरजीत सिंह अमरी ने श्री करतारपुर साहिब कारीडोर कांप्लेक्स में हुई डांस पार्टी, शराब व चिकन के सेवन की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। स. अमरी ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर ऐसी साजिशों को अंजाम देता है जिससे भारतीय सिखों की भावनाओं की ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चाहिए को वे इस मामले को लेकर उचित कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू की गीदड़भभकियाें से न भारत डरा है और न ही कभी डरेगा। ऐसी गीदड़भभकियों की परिणाम केवल जेल की सलाखें हैं और भारत सरकार उसे जरूर जेल की सलाखों तक पहुंचाएगी। अमरी ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब कारीडोर कांप्लेक्स में जो घटना घटित हुई है वे निंदनीय है और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले कड़ी से कड़ी सजा के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था और चरमपंथियों की ज्यादतियों के कारण पाकिस्तान में सिखों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page