पंचायत चुनाव के लिए वोटर सूचियों की सुधाई एवं प्रकाशना का काम शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2024 में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वोटर सूची की सुधाई एवं प्रकाशना संबंधी समय सारिणी जारी की है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 से 18 दिसंबर 2023 तक वोटर सूचियां तैयार कर ली जाएंगी, जबकि वोटर सूचियों की प्रारंभिक प्रकाशन 20 दिसंबर 2023 को होगी।उन्होंने आगे बताया कि वोटर सूचियों के संबंध में लोगों से दावे एवं एतराज 21 से 29 दिसंबर 2023 तक प्राप्त किए जाएंगे तथा प्राप्त दावे/एतराज का निपटारा 5 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी 2024 को वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना की जाएगी। योग्य नागरिकों विशेषकर युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक वयस्क को अपना वोट अवश्य बनवानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों की वोट नहीं बनी है, वे अपनी वोटर जरूर बनवाएं।डिप्टी कमिश्नर ने चुनाव स्टाफ को निर्देश दिए कि इस काम को पूरी पारदर्शिता के साथ एवं समय पर पूरा किया जाए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page