एमपी से अवैध हथियारों की भारी मात्रा में सप्लाई करने वाले गिरोह 2 युवक काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल 32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। प्रैस वार्ता में जानकारी देते हुए मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि डीसीपी इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते है। जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चौंक की ओर आ रहे है। इस दौरान परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल 32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए।IMG 20231212 WA0347पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मिलकर 5 दिसंबर की रात बस के जरिए अमृतसर से दिल्ली गए। जिसके बाद वह दिल्ली से इंदौर गए, जहां उन्होंने अपने जानकार से संपर्क साधा। इस दौरान वहां से आरोपियों ने अवैध हथियार लेकर बस के जरिए वापिस आए। इस दौरान दोनों परागपुर के पास बस से उतर गए और अन्य वाहन की प्रतीक्षा में खड़े थे। दोषियों ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश से एक पिस्टल 22 हजार के रुपए के हिसाब से लेते है और इसे पंजाब में 70 से 80 हजार रुपए में बेचते है। दोषियों ने बताया कि मध्य प्रदेश से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के गैंगस्टर सहित अन्य बदमाश अवैध असला लेकर आते है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

 

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page