जालंधर : बीते दिनों में सोढल के लाठीमार मोहल्ला में रात हुए गोलीकांड को ट्रेस करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन पासवान तथा उसके साथी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रैस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषी जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। आर्कषी जैन ने बताया कि आरोपियों ने लाठीमार मोहल्ला में राहुल पुत्र तरसेम लाल की टांग के बीच और हाथ में दो गोलियां मार पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल के दोस्त ही है और उन्होंने एक साल पहले हुई घटना का बदला लिया है। दरअसल, एक साल पहले राहुल ने अमन और उसे छोटे भाई विक्की के साथ झगड़ा हुआ था।जिसमें राहुल ने दोनों के साथ मारपीट की जिसका बदला लेने के लिए अमन पासवान ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैकि अमन पासवान डकैती के केस में जेल जा चुका है। करीब 6 माह पहले वह जमानत पर आया और उसके बाद से ही राहुल की हत्या की योजना बना रहा था। इसी योजना के तहत वह 6 माह पहले यूपी से 30 हजार में देसी कट्टा लेकर आया था।
सूत्रों के अनुसार पिछले 6 माह से वह राहुल का काम तमाम करने की फिराक में घूम रहा था।लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था क्योंकि राहुल हर वक्त अपने साथियों के साथ झुंड में ही रहता था जिस कारण उसे मौका नहीं मिल पाया। मंगलवार रात राहुल के मोहल्ले में बैठ जाने की रेकी भी अमन पासवान के साथियों ने की थी।जिसके बाद पूरी प्लानिंग तैयार की गई और बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम राहुल पर उस समय गोलियां चला दीं। जब वह लाठीमार मोहल्ला में दोस्त के घर के बाहर बैठा हुआ था। वहीं तीसरे आरोपी को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पकड़े गए आरोपीयो को कोर्ट में पेश करके 4 दिन रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है।वहीं इस मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें मैदान में उतारी और मामले को ट्रेस कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रैस कांफ्रेंस में थाना आठ प्रभारी यादविंदर सिंह एसीपी अमर नाथ व थाना पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे

You Might Be Interested In
- जालन्धर : कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 लुटेरे लाखों की राशि सहित काबू
- जालंधर प्रशासन ने पशुओं को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ने पर लगाई पाबंदी
- काफी लंबे समय से सीनियर अकाली नेता मनजीत सिंह टीटू ने शिरोमणि अकाली दल को दिया इस्तीफा
- जालन्धर : गुलाब देवी अस्पताल में आज अत्याधुनिक टीबी वार्ड का किया उद्घाटन
- जालंधर : घर के बाहर ख़डी कार को धक्का मार चुरा लगाए चोर
- एंटीक्राइम,,एंटीक्रप्शन एसोसिएशन टीम ने कि डिप्टी कमिश्रर वरजीत वालिया से मुलाकात