बस्ती दानिशमंदा में बाबू जगजीवन राम चौक पर दिन चढ़ते ही लूट की वारदात का मामला

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : बस्ती दानिशमंदा में बाबू जगजीवन राम चौक से कुछ दूरी पर सुबह-सुबह लूट की वारदात का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर ही पुलिस का नाका लगा होता है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित आरएसएस शाखा के सीता राम ने कहाकि उसने लुटेरे की गंडासी को पकड़ा भी था, लेकिन दूसरे लुटेरे के हाथ दात थी और वह उस पर दात से हमला करने लगा था। पीड़ित ने बताया कि उससे लुटेरे सोने की चैन, 8 से 9 हजार रुपए कैश और पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे कहने लगे कि वह पर्स उसका आगे कुछ दूरी पर फेंक जाएंगे लेकिन जब वारदात के बाद पीड़ित ने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो पर्स नहीं मिला, जबकि उसका गलब्स वहां पर फेंककर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से बेखौफ लुटेरों पर नकेल कसने की अपील की है और उनकी सामान लुटेरे से वापिस लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि सीता राम का 3 व्यक्ति पीछा कर रहे थे। इस दौरान चौंक से कुछ दूरी पर लुटेरे पीड़ित से सोने की चेन और 9 हजार की नगदी व पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस कर्मी ने बताया कि उच्च अधिकारी को घटना को सूचना दे दी गई है। जल्द ही आईओ सहित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है, जल्द ही सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page