डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों को 1076 हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रयोग करने का दिया न्योता

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा “सरकार तुहाडे द्वार” के तहत राज्य के निवासियों को उनके घरों पर सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर 1076 को बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है, इस पर काल करके 241 जिला निवासियों ने अपने घरों पर सेवाएं प्राप्त की है।10 दिसंबर से शुरू की गई 1076 हेल्पलाइन नंबर पर सुविधानुसार शेड्यूल कर 358 अपाइंटमैंट तय किए गए, जिनमें 67 प्रतिशत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। शेष आवेदकों के आवेदन प्रक्रियाधीन है और निर्धारित समय के भीतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।प्रशासनिक अधिकारियों और सेवा केंद्र प्रबंधकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि इस हेल्पलाइन से सेवाएं प्राप्त करने वाले आवेदक पूरी तरह से संतुष्ट है, अवधि का समय निर्धारित करने और सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए।उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं सराहनीय हैं लेकिन इस लक्ष्य को सौ-प्रतिशत हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए और अधिक कर्मचारियों की भर्ती कर रही है।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिलावासी अपनी सुविधा के अनुसार 1076 हेल्पलाइन पर अपाइंटमैंट ले सकते है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को ली जाने वाली सेवा के संबंध में आवश्यक दस्तावेज, फीस आदि की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदक को एस.एम.एस. जरूरी दस्तावेज और मिलने के समय और दिन की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ‘सेवा सहायक’ उनके द्वारा निर्धारित समय एवं दिन के अनुसार टैबलेट के साथ उनके पास पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करेंगे।उन्होंने कहा कि सेवा सहायक से फ़ीस प्राप्त करने के बाद एक रसीद दी जाएगी, जिस पर नागरिक अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे।”सरकार-तुहाडे द्वार ” के तहत 43 विभिन्न सेवाएं जिनमें जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट, हलफ़ीया बयान, लाभार्थी बच्चों के लिए वज़ीफ़ा, निवास सर्टिफिकेट ,एससी सर्टिफिकेट निर्माण श्रमिक पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, बी.सी. सर्टिफिकेट, बिजली बिल भुगतान, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोड़ना, आय रिकॉर्ड का निरीक्षण, विवाह पंजीकरण (अनिवार्य), मृत्यु सर्टिफिकेट के कई मामले, निर्माण श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण, पंजीकृत और अपंजीकृत दस्तावेजों की वैराफाई कॉपी जन्म सर्टिफिकेट में सुधार, मृत्यु /एनएसी प्रमाण पसर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट की कॉपी, सामान्य जाति सर्टिफिकेट, विधवा/वेसहारा पेंशन, नान-इनकंबरैंस सर्टिफिकेट, बंधक इक्विटी की एंट्री, जन्म सर्टिफिकेट में देरी से एंट्री, ओबीसी सर्टिफिकेट, आय और संपत्ति सर्टिफिकेट, दिव्यांगता पेंशन, फर्द, यूडीआईडी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन, दस्तावेजों के काउंटर साइन, विवाह रजिस्ट्रेशन (आनंद), शगुन योजना, मुआवजा बांड, आश्रित बच्चों की पेंशन, सीमा क्षेत्र सर्टिफिकेट,देर से मृत्यु सर्टिफिकेट, एनआरआई सेवाओं में दस्तावेजों पर काउंटर साईन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए काउंटर साईन, मृत्यु सर्टिफिकेट में सुधार,कंडी क्षेत्र सर्टिफिकेट में एंट्री आदि शामिल है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page