चंडीगढ़ पुलिस ने किया जालंधर के विधायकों सहित कांग्रेस के 15 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ : हरियाणा सीएम मनोहर लाल के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और आदमपुर से एमएलए सुखविंदर सिंह कोटली सहित कांग्रेस के 15 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है आप को बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि उक्त कांग्रेसी नेताओं द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कई बार नेताओं को रोका गया, मगर वह नहीं माने। जब पुलिस ने उन्हें पीछे करने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की धक्का मुक्की कर वर्दी फाड़ दी गई। चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, आदमपुर हल्के से विधायक सुखविन्द्र कोटली समेत 15 कांग्रेसी नेताओं को केस में नामजद किया है पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 186, 332 और 353 जोड़ी गई है। ये केस चंडीगढ़ के थाना नॉर्थ में दर्ज किया गया है।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page