विजिलैंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment

लुधियाना : विजिलैंस ब्यूरो पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू को गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला कि टेंडर घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आशू को नामजद करने की चर्चा थी। आशू सहित वडिंग व अन्य सीनियर कांग्रेस नेता आज ही विजिलैंस आफिस मोहाली के बाहर रोष प्रदर्शन करने पहुंचे थे तथा पर्चे दर्ज करने का विरोध कर रहे थे। उसके बाद आशू लुधियाना आ गए व रोज गार्डन रोड के एरिया में एक सैलून में गए हुए थे। tn 1661175605     जहां एमपी रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। इसी बीच वहां पर विजिलैंस के अधिकारी आ पहुंचे। मौके पर एमपी रवनीत सिंह बिट्टू ने विजिलैंस से गिरफ्तारी के दस्तावेज मांगे। पर अधिकारी पेश नही कर सके। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एमपी रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि आप सरकार द्वारा बदले की भावना के तहत गिरफ्तार किया गया है। तथा कानून के अनुसार आगे काम किया जाएगा। विजिलैंस आशू के साथ मारपीट करने के प्रयास में थी तथा अकेले में उठाना चाहती थी। इसलिए हम इनके साथ ही थे। एमपी बिट्टू ने कहा कि सिसोदिया पर रेड़ के बाद से ही आप बौखलाई हुई है एमएलए संजय तलवार ने कहा कि आशू तो खुद विजिलैंस पंजाब के दफतर गिरफ्तारी देने गए थे। ऐसे में इस प्रकार गिरफ्तारी करना बेहद गलत है। उन्हें जांच के लिए बुलाना चाहिए था लेकिन यह बदलापूर्ण कार्रवाई है।

 

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page