आ है आम आदमी पार्टी का हाल : विधायक अमित रतन का पी ए लाखों रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

बठिंडा ( व्यूरो ): पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस को 4 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कोटफत्ता बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे।सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि गांव घुद्दा के सरपंच का बिल पास करने के बदले विधायक के पीए रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम विधायक की गाड़ी से बरामद हुई। जिसके बाद विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायतों के पैसे और ग्रांटें फंसी हुई थी। जिसको लेकर विधायक के पीए रेशम सिंह ने उससे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। नियम के मुताबिक ब्लाक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था लेकिन विधायक के कथित दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।जानकारी के मुताबिक पीए रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने डीएसपी संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान पीए रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page