नॉर्थ हल्का के चक जिंदा पिंड में चुनावी प्रचार करने के लिए पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी व विधायक बावा हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर चक जिंदा पिंड में कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रधान राजिंदर नागर की तरफ से कांग्रेस पार्टी उमीदवार चरणजीत सिंह चन्नी, नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हैंनरी बावा की अगुवाई में इलाका निवासीयो के साथ बैठक की गई इस मौके पर जानकारी देते हुए राजिंदर नागर ने बताया कि नॉर्थ हलके में कांग्रेस उमीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को जीत दिलाने के लिए पार्टी के वर्कर पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर वर्कर लोगों के संपर्क में है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस हलके में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस का प्रचार और तेज होगा राजिंदर नागर ने कहा कि पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है लेकिन भाजपा ने अपने 10 वर्षों के पूरे शासनकाल में लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और अन्य सभी क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को चुनाव की तिथि 1 जून तक कांग्रेस के पक्ष में इसी तरह उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page