जालंधर : जिला शहरी महिला कांग्रेस पार्टी नेत्री शबनम का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित है।जालंधर के उज्जवल भविष्य व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जालंधर लोकसभा से कांग्रेस पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी के हक में वोट डालकर सभी मतदाता अपना महत्वपूर्ण योगदान डालें। शबनम ने कहा कि जालंधर वासियों के पास शहर के विकास की एक नई गाथा लिखने का सुनहरा मौका है। कांग्रेस पार्टी उमीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के हक में वोट डालकर उन्हें संसद में भेजा जाए ताकि वह जालंधर के रुके हुए विकास व स्मार्ट सिटी बनाने की दशा को रफ्तार दे सकें।उन्होंने कहा कि चन्नी का केवल एक ही उद्देश्य है विकसित जालंधर। चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा के हर क्षेत्र को विकसित करना चाहते हैं। यह चुनाव पंजाब के भविष्य का चुनाव है, इसलिए सही को चने, कांग्रेस को चुनें, चरणजीत सिंह चन्नी को चुनें।उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व में अग्रणी देश की सूची में आ खड़ा हुआ है







