थाना पतारा की नशा तस्कर पर रेड,पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों ने किया हमला

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : नशा तस्कर पर रेड करने गई पुलिस पार्टी नशा तस्करों में हमला कर दिया है जिसमें पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सहित कई मुलाजिम घायल हो गए है।थाना पतारा के प्रमुख इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी गांव पतारा निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू उर्फ सोनू के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह भोले भाले अन्य लड़के- लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरबाजे पर आए हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।हरमन ने पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

IMG 20240521 113915

Oplus_0

इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और नशे की हालत में हरमन व अन्य पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकालते हुए साथ लगते घरों की छतों पर चढ़कर फरार होने में सफल हो गए। एस. एच.ओ. बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल, गगनदीप सिंह पुत्र स्व. कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजीत सिंह जीता पुत्र जीवन लाल, संदीप कुमार शीपा पुत्र मोहिंदर पाल सभी निवासी गांव पतारा थाना पतारा जिला जालंधर तथा परगट सिंह पुज्ञ सुरिंदर सिंह निवासी 309 न्यू जोगिंदर नगर थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है। इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।

You Might Be Interested In
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page