जालंधर वेस्ट सीट आप के लिए प्रतिष्ठा का बना सवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : लोकसभा चुनाव में पंजाब में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। मात्र 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद आप डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने आगामी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जालंधर-पश्चिम सीट विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। जालंधर वेस्ट सीट आप के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है इसलिए जालंधर के उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट होंगे। कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है,क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप चुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में ही रुकी थी। मगर इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page