अटवाल की विजय यात्रा में चुनाव लड़े सभी भाजपा नेता झोंके अपना अनुभव : अश्विनी शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने भाजपा के पूर्व पार्षदों और पार्टी की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके सभी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष एवं पार्षद सुशील शर्मा, अश्वनी भंडारी, भगवंत प्रभाकर, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, इंद्रजीत सहगल, मिंटा कोछड़, पुरुषोत्तम हैप्पी, विवेक खन्ना, राजीव ढींगरा, जितेंद्र जींद, गोपाल दास गुप्ता, किशन लाल शर्मा, राम लुभाया कपूर, अजय चोपड़ा, राजू मागो, किरण जगोता, सुमंत सहगल, डॉक्टर भारद्वाज, रवि महेंद्रू, कमलजीत सिंह बेदी आदि भी उपस्थित थे। अश्विनी शर्मा ने इस बैठक में उप्थित नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताने के लिए आपको अपना अपना सारा अनुभव झोंकना होगा। IMG 20230501 WA0424    शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा का चुनाव पहली बार अकेले लड़ रही है। इसलिए यह चुनाव जीतना भाजपा के जरूरी भी है और इसे जीत कर भाजपा एक नया इतिहास रचेगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटना होगा। जो लोग भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े हैं और जो पार्षद रह चुके हैं, उन्हें अपने अपने वार्ड को जिताने के लिए पूरी ताकत और अपना अनुभव दोनों लगाना होगा। अगले 10 दिन तक दिन रात एक करना होगा ताकि जालंधर लोकसभा की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान कांग्रेस के सांसद ने शहर की सुध नहीं ली। इसलिए जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का सांसद होना बहुत जरूरी है। लोगों को भी अब भाजपा से ही सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि ना तो कांग्रेस ने जालंधर के लिए कुछ किया और ना ही अब आम आदमी पार्टी की सरकार की कुछ कर रही है। ऐसे में लोगों को विश्वास है कि जिस तरह से गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकारों ने विकास किया है। उसी तरह अब जालंधर और पंजाब का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाने के लिए सभी नेता व कार्यकर्त्ता एकजुट होकर अपने अपने अनुभव से जोर लगाएं।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page