चंडीगढ़ पहुंचे विजय रूपाणी ने ली बैठक, महामंत्री इंजी.चंदन राखेजा ने लिया आशीर्वाद और करी शिष्टाचार भेंट

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संगठन पर्व के तहत आज ज़ोन 4 में पड़ने वाले जालंधर अर्बन, जालंधर साउथ, जालंधर रूरल, नवांशहर, तरनतारन, श्री अमृतसर साहिब के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश सदस्य, जिला आर.ओ., मंडल में लगाए गए आर.ओ. सभी के साथ संगठन चुनाव को लेकर बैठक संपन्न की। चंडीगढ़ मुख्यालय पहुंचे विजय रूपाणी ने सभी पदाधिकारियों के सामने संबोधित करते हुए अपने-अपने बूथ स्तर तक पहुंच बनाने के लिए कहा और संगठन पर्व को उत्साह के साथ पूरा करने के लिए सभी में जोश भी भरा।पदाधिकारियों की इस विशेष बैठक में पहुंचे मंडल नंबर 5 के कार्यकारी अध्यक्ष और मंडल में लगाए गए चुनाव के लिए सहायक के तौर पर इंजी.चंदन राखेजा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी से आशीर्वाद लिया और शिष्टाचार भेंट की। IMG 20250305 WA0456रूपाणी जी ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए संगठन के लिए इसी तरह बढ़-चढ़कर आगे काम करने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इं. श्वेत मलिक, भूतपूर्व मंत्री पंजाब श्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, परमिंदर बराड़, अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अजय भारद्वाज, मंडल 5 कार्यकारी अध्यक्ष इं. चंदन राखेजा, मनीष नड्डा, मंडल अध्यक्ष बलराज बाधन, संदीप, राम लुभाया, संजय भास्कर आदि भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page