पुलिस कमिश्नरेट ने 500 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police Commissionerate arrested 4 accused with 500 grams of heroin and 2 pistols.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल और हेरोइन बरामद की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसीपी अमरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार और स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई के दौरान 500 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में इंस्पेक्टर मनजींदर सिंह टीम के साथ 25 मई को गश्त के दौरान बस स्टेशन जालंधर इलाके में पासपोर्ट कार्यालय वाली रोड पर मौजूद थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तालाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से देसी पिस्टल 32 बोर सहित 4 रौंद बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना 6 में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव ढेसियां थाना काहनुवान जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

वहीं तीसरे में मामले में सीआईए स्टाफ की टीम ने 23 मई को मकसूदा चौक के पास एक व्यक्ति को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ बाबा पुत्र संजय मंडल निवासी न्यू ज्वाला नगर मकसूदा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 2 रौंद बरामद हुए। इस पर कार्रवाई कर थाना डिवीजन नंबर 1 कमिश्नरेट जालंधर में रजिस्टर किया गया। आरोपी संतोष कुमार उर्फ बाबा को मान्य अदालत के आदेशानुसार ज्यूडिशियल हिरासत में भेज दिया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page