मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Firing at famous comedian Kapil Sharma's house in Amritsar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

अमृतसर: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। शुरूआती जांच के मुताबिक बदमाश बाइक पर आए थे। जिसके बाद अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में उन्होंने कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है।

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके मशहूर ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। कनाडा में हुई उन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने ली थी। अब घर पर हुई फायरिंग में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के तार भी उन्हीं पुराने मामलों या किसी अंतरराष्ट्रीय फिरौती/धमकी से जुड़े हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page