

जालंधर : वेस्ट उपचुनाव के नतीजे आने पर वेस्ट हल्का मे भाजपा उमीदवार शीतल अंगूराल की हार के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी जालंधर में एक्शन में आ गई है भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव वालिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।नोटिस का जवाब देने के लिए दो दिन तक का समय दिया गया है।बताया जा रहा है कि राजीव वालिया पूर्व मंत्री के करीबी हैं।बता दें कि जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंडीडेट शीतल अंगुराल द्वारा आरोप लगाए गए थे कि पार्टी के नेताओं द्वारा दोगली राजनीतिक खेली गई है। पता चला है कि राजीव वालिया को पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर एतराजयोग टिप्पणीयां, पोस्ट करने से रोका गया। लेकिन फिर भी पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रही।अब पार्टी भाजपा हाईकमान द्वारा नोटिस जारी करके दो दिन का समय दिया गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर लिखित जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ पार्टी संविधान मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।इसी बीच चर्चा है कि पार्टी हाईकमान द्वारा लगातार मिल रही हार के पश्चात मंथन शुरू किया गया है।हाईकमान ने जालंधर भाजपा से रिपोर्ट मांगी है।बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में चलते कई बड़े छोटे नेताओं पर भी जल्द एक्शन हो सकता है।भाजपा के आला सूत्रों के मुताबिक जालंधर वेस्ट उप चुनावों के दौरान दोगली राजनीतिक करने वालों का मामला दिल्ली दफ्तर तक पहुंच चुका है। व कई नेताओं के कच्चे चिट्ठे सबूतों के साथ गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच चुके हैं।भाजपा के आला सूत्रों के मुताबिक जालंधर वेस्ट उप चुनावों के दौरान भीतरघात का मामला दिल्ली दफ्तर तक पहुंच चुका है। सूत्रों से पता चला है कि पार्टी जल्द ही भाजपा के एक पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक कुछ बड़े नेताओं पर बड़े एक्शन की तैयारी में है।
You Might Be Interested In
- सरकार द्वारा नई एक्साइज पॉलिसी के तहत हर गली मोहल्ले में खोले जा रहे शराब के ठेकों को लेकर लोगो ने किया जमकर विरोध
- जालंधर : आप नेत्री को आया फ़ोन मंत्री का पीए बोल रहा हूँ,मुझसे बात किया करों चेयरमैन बनवा दूँगा
- वार्ड 84 से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज जसल को मिल रहा भारी समर्थन
- पूज्य श्री राधा बिहारी शरण जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के सुदामा चरित्र में भगवान कृष्ण के परम मित्र सुदामा
- जिला मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार को जिला भाजपा युवा मोर्चा का किया गया सह प्रभारी नियुक्त
- कैबिनेट मंत्री व चेयरमैन ने 16 अक्तूबर को भगवान वाल्मीक जी के प्रकटोत्सव को समर्पित शोभा यात्रा के लिए उचित प्रबंध करने की घोषणा की