पीर और गुरु के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होना चाहिए : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : दरगाह पीर बाबा शंटू शाह जी की याद में वार्षिक मेला व् भंडारा संगरा मोहल्ला में बड़े ही श्रद्धापूर्वक से करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व केबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के सिनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने चादर की रस्म अदा की। हैनरी ने समूह संगतो को मेले की बधाई देते हुए कहा की पीरो की रेहमत से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है उन्होंने कहा की कोई भी भक्त सच्चे दिल से पीरो की दरगाह में हाजिरी लगाता है पीर बाबा उसके सभी कष्ट दूर कर देते है। हेनरी ने कहा अपने पीर और गुरु के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होना चाहिए। गुरु दरबार में गुरु प्रेम से सच्ची निष्ठा रखने वाला शिष्य ही गुरु कृपा से मोक्ष पद की प्राप्ति करते हुए संसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध नि:स्वार्थ है, बाकी सब संसार के सभी रिश्ते स्वार्थी हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता व सतगुरु का सद् उपदेश धारण कर निष्काम भावना से सेवा, सिमरन, दान करने वाले जीव संसारी जीवन में गुरु आशीर्वाद से सुख भोगते हैं। दरगाह के प्रमुख सेवादार सहित सभी सदस्यों ने हैनरी को सरोपा भेंट कर समान्नित किया। पंजाब के प्रसिद्ध गायको और कवालों ने बाबा जी का गुणगान करके संगतो को निहाल किया। प्रबंधको ने हैनरी को एक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के महशूर कव्वालों ने कवळिओं से संगतो को निहाल किया। इस सामरोह में प्रधान अशोक सोंधी ,मनोज नन्हा,आशू सचदेवा,राजिंदर सहोता , बलदेव मट्टू ,नउ सहोता ,राकेश कुमार ,वीरू मट्टू,अंकित मट्टू,अंकुश,माशु सोंधी सहित कई सेवादार उपस्तिथ थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page