सावन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। हर साल आषाढ़ मास के बाद श्रावण मास आरंभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, सभी माह में भगवान शिव का अति प्रिय माह होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत-ध्यान करने से व्यक्ति के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल की बात करें, तो सावन काफी खास माना जा रहे हैं। सावन सोमवार के दौरान कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है।हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीना 22 जुलाई 2024 से आरंभ हो रहा है और समाप्त 19 अगस्त को हो रहा है। इस साल पूरे 29 दिनों के सावन होंगे। कई सालो बाद ऐसा हो रहा है जब सावन सोमवार से शुरू हो रहे हैं और अंत भी सावन सोमवार के दिन हो रहे हैं। इसके साथ ही पहले सावन सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की बात करें, तो कई राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। सावन के दौरान शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग जैसे राजयोगों बन रहे हैं।

सावन पर इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए सावन माह काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। इस राशि के जातकों को शिव जी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यस्थल में भी आपका ये माह अच्छा बीतने वाला है।

सिंह राशि के जातकों के लिए भी सावन माह काफी अच्छा जाने वाला है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति या फिर अप्रैजल हो सकता है। बिजनेस में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। नया वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ हर अटका हुआ काम पूरा होगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ किस धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भौतिक सुखों का प्राप्ति होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page