केंद्रीय टीम ने जालंधर में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत की पहलकदमियों का लिया जायज़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जल शक्ति अभियान के अंतर्गत की प्रगति की समीक्षा करने के उदेश्य के साथ केंद्रीय टीम, जिसमें वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली के वित्तीय सेवाएं विभाग के डायरैक्टर और जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी विवेक गुप्ता, तकनीकी अधिकारी, विज्ञानी नायमा अख्तर शामिल थे, ने आज इस योजना अधीन चल रही गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए जालंधर जिले का दौरा किया।दौरो का उदेश्य क्षेत्र में ” रेन वाटर हारवैस्टिंग ” और पानी की संभाल संबंधी लागू अलग- अलग प्रोजैक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करना था।अपने दौरे दौरान केंद्रीय टीम ने मिशन के साथ जुड़े ज़िला अधिकारियों और अन्य भागीदारों के साथ व्यापक विचार- विर्मश किया। अधिकारियों द्वारा जिले में पानी की संभाल के संदर्भ में बढिया प्रयास सम्बन्धित केंद्रीय टीम को अवगत करवाया गया।टीम ने फिल्लौर और आदमपुर में कई स्थानों का दौरा करके बारिश के पानी की संभाल, पानी की संभाल और जल स्रोतों की जीओ- टैगिंग सहित योजनाओं के अलग- अलग पहलुओं की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने जिले की विशेष ज़रूरतों अनुसार पानी की संभाल के लिए वैज्ञानिक योजनाओं की तैयारी का भी मूल्यांकन किया।अधिकारियों ने घने जंगल और छोटी नदियाँ को फिर पुर्नजीवित करने के प्रयासों की भी समीक्षा की। मिशन अमृत सरोवर अधीन अमृत सरोवरों ( तालाबों) के निर्माण और विकास का मुआइना करने के साथ- साथ मौजूदा जल स्रोतों को साफ़ करने के यत्नों का भी निरीक्षण किया।इसके इलावा टीम ने रेन वाटर हारवैस्टिंग सिस्टम, सांझा जल तालाब, पौधे लगाने संबंधी अभियान, थापर माडल छप्पड़, भूमि संभाल प्रोजैक्ट और नर्सरियों सहित अलग- अलग प्रोजैक्टों का दौरा किया। केंद्रीय टीम ने मिशन के उदेश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर यत्नों की महत्ता पर ज़ोर दिया।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( विकास) लखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह दौरा जिले भर में असरदार ढंग से पानी की संभाल और प्रबंधन गतिविधियों को यकीनी बनाने के लिए प्रशासन की वचनबद्धता को दर्शाते है, विशेषतौर पर जहाँ पानी की कमी एक अहम मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मिशन के अंतर्गत सभी प्रोजैक्टों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page