कमिश्नरेट पुलिस ने 10 किलो अफीम सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस ने 10 किलो अफीम सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम में 7 किलो अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा फाटक के पास जाल बिछाया हुआ था। इसी दौरान उन्हें एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर डी एल 10-सीएच-4277) आती हुई दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार कुख्यात ड्रग तस्कर कैप्टन सिंह चला रहा है, जो झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गाड़ी की तालाशी लेने पर कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में एफआईआर 116 दिनांक 25-07- 2024 के तहत 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। IMG 20240826 WA0797 1उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी मान सिंह का पता चला, जो कप्तान सिंह के साथ ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने मान सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 7 किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 (रजिस्ट्रेशन नंबर एच आर 51-बीडी-7860) बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मान सिंह पुत्र गरबख्श सिंह निवासी अमृतसर और कप्तान सिंह के रूप में हुई है।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page