निगम चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों के लिए आदेश जारी : कमिश्नर ऋषिपाल सिंह

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने निगम चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों के लिए आदेश जारी किया है। निगम कमिश्नर ने कहा है कि इलेक्शन लड़ने वाले दावेदार नामांकन करने से पहले एनओसी जरूर लें। इसके लिए दो अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि निगम चुनाव लड़ने से पहले संबंधित प्रत्याशी को एनओसी लेने की जरूरत होती है, इसके लिए निगम के दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इच्छुक लोग नगर निगम कार्यालय में आकर अप्लीकेशन दें और अपना एनओसी हासिल कर सकते हैं।कमिश्नर ने इसके लिए सैक्रेटरी अजय शर्मा और सुपरिंडैंटेंट राजीव ऋषि की ड्यूटी लगाई है। किसी भी कार्यदिवस में इच्छुक लोग अजय इन दोनों अफसरों के दफ्तर में अप्लीकेशन देकर एनओसी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय सीमा तय की गई है पार्षद चुनाव लड़ने से पहले नगर निगम से एनओसी हासिल करनी पड़ती है। ये एनओसी यानि नो आब्जक्शन सर्टिफिकेट इस बात की तस्दीक करता है कि संबंधित व्यक्ति बकाएदार नहीं है। इसमें पानी, सीवरेज, प्रापर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, बिल्डिंग संबंधित फीस समेत कई तरह की फीस शामिल होती है।आपको बता दें कि पंजाब सरकार नगर निगम चुनाव करवाने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए 10 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में नगर निगम का चुनाव करवाया जा सकता है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page