पूर् कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के युवा नेता हुए कांग्रेस में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी की अगुवाई में उतरी हल्के के आम आदमी पार्टी के युवा नेता हुए कांग्रेस में शामिल पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी की अगुवाई में उतरी हल्के में भारी तादाद में नौजवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।कांग्रेस में शामिल हुए ईशु रेरू ने कहा की पिछले कई वर्षो से विधायक अवतार जूनियर हैनरी जिस प्रकार से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है और उनके पिता सीनियर अवतार हैनरी के कार्यो को देख उनके नेतृत्व और उससे प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन को लेकर वह अपने साथिओ सहित कांग्रेस में शामिल हो रहे है उन्होंने आप सरकार पर वार करते हुए कहा की आम आदमी सरकार में युवाओ को भटकाया जा रहा है और इनकी गलत नीतियों से आज पंजाब में बेरोजगारी और नशा चरम पर है उधर हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नोजवानो का का स्वागत किया और कहा की आम आदमी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा वर्ग आहत है। उन्होंने कहा आम आदमी सरकार दिन प्रतिदिन अपना जनाधार युवाओं के बीच से खो रही है और कांग्रेस ही युवाओं के हितों को सुरक्षित रख सकती है। हैनरी ने कहा कि कांग्रेस में शामिल युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाता है और कांग्रेस युवाओं की भूमिकाओं को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी ।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी के साथ सूरज लहोरिया और हरप्रीत वालिया के साथ आम आदमी पार्टी के युवा नेता अशोक कुमार चोपड़ा,राहुल,साहिल कुमार,राजा,जसकरण,नितिन कलेर,संजू, दुषाल चोपड़ा,तरसेम लाल,अरविंद,पंकज कपूर को कांग्रेस में शामिल करवाया ।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page