संसार में ईश्वर का स्थान माता पिता के बाद पूजनीय : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर :  जय माँ वैष्णो गोसाईं वेलफेयर सोसाईटी संतोखपुरा नजदीक लम्मपिंड की और से वार्षिक जागरण बड़े श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि उतरी हल्के के विधायक व ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने महामाई के चरणो में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हैनरी ने संगतो को बधाई देते हुए कहा कि इस संसार में ईश्वर का स्थान माता पिता के बाद पूजनीय होता है। ईश्वर परम शक्ति है इस सृष्टि को वो ही चलता है वह दिखाई दे या न दे परन्तु वह सर्वश्रेठ है माता पिता जन्म देते है और लालन पालन करते है बच्चे के वह सबसे बड़े गुरु होते है इसलिए ईश्वर का स्थान माता पिता के बाद आता है। इन सबके महत्व को देखते हुए हमारे भी कर्तव्य बनते है की हम अपने माता पिता का सम्मान करे। ऐसे कार्य करे जिससे उनका मान बड़े , और उनकी आज्ञा को सर झुकाकर माने। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस जागरण में पूर्व पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा , पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा लम्मपिंड , रवि भगत , अशोक भगत ,शशि,सुरिंदर कुमार ,सनी बावा ,अशोक गिर ,शृंगारी गिर ,पप्पू कुमार ,ऋषि ,प्रीतमदास, डा बावा, विष्णु गिरी, शिबू गिरी, बॉबी गिरी उपस्तिथ थे

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page