वार्ड 74 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह कंबोज ने दाखिल किया नामांकन

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर: नगर निगम चुनाव को लेकर वीरवार को नामांकनों का दौर चला। अलग-अलग वार्डों से अलग-अलग प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नॉर्थ विधानसभा हलके के वार्ड 74 से प्रताप सिंह कंबोज ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा दिलप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, करनैल सिंह, अमरजीत खिंद, तरणजोत सिंह आदि उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रताप सिंह कंबोज ने कहा कि उन्हें वार्ड 74 के लोगों की सेवा का अवसर मिला है और वह वार्ड के लोगों के वादा करते हैं कि वार्ड का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।IMG 20241212 WA05101।                   प्रताप सिंह कंबोज ने कहा कि नॉर्थ हलके में विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा ने बहुत से विकास कार्य करवाए हैं और हर घर कांग्रेस की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि वार्ड की गली-गली के लोग कांग्रेस में अपना विश्वास जता रहे हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि इस वार्ड कांग्रेस के हाथ में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि वह हर वोटर से संपर्क करे ताकि वह हर वोटर की समस्या हल कर सकें। आज भी प्रताप सिंह कंबोज ने अपनी टीम के साथ वार्ड 74 की गलियों में प्रचार किया और वोट मांगे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page