ग्रह और नक्षत्र बताते हैं कल चुनाव परिणामों से मिल सकता है अवसरवादियों को झटका : ज्योतिष आचार्य आशु मल्होत्रा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधरः कल नगर निगम चुनाव हैं और इस चुनाव के नतीजे जो मर्जीं हों लेकिन नक्षत्रों की ग्रह दशा का असर इन नतीजों पर पड़ सकता है। चलिए नतीजे जो भी हों लेकिन अपनी पार्टी को छोड़ कर किसी और पार्टी में जाने का खेल इस बार भी जारी रहा। ज्योतिष आचार्य आशु मल्होत्रा बताते हैं कि विक्रमी संवत 2081के राजा मंगल व मंत्री शनि हैं। इसी कारण इस साल हमें देश विदेश में लड़ाइयों के हालात देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अगर निगम चुनाव के नतीजों की बात करें तो कल सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी तब केंद्र में चार ग्रह बैठे होंगे और इनका बैठना इस बात का प्रमाण है कि जनता अपने मताधिकार का प्रयोग बुद्धिमानी से करेगी और इसका सबसे ज्यादा नुकसान अवसरवादियों जिन्हें राजनीति की भाषा में दलबदलू कहा जाता है उन्हें हो सकता है। इसके अलावा चतुर्थ भाव में शनि अपनी राशि कुंभ में है। पंचम भाव में राहु है। पंचम भाव सूर्य से प्रभावित है इससे नाराज कार्यकर्ता जो हैं वे अपनी नाराजगी दिखाएंगे। इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। ज्योतिष आचार्य आशु मल्होत्रा ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान अवसरवादियों को होगा और 28 दिसंबर से शनिदेव राहु के नक्षत्र से निकलकर बृहस्पति के नक्षत्र में जा रहे हैं जो आने वाले समय पर सच्चाई का साथ देंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page