पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द : डीजीपी गौरव यादव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

पंजाब में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। यह आदेश पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी किए गए हैं। जिसमें डीजीपी यादव ने कहा – 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसे लेकर आईजी मुख्यालय डॉ.सुखचैन सिंह गिल ने कहा- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी पुलिसकर्मी को 27 जनवरी तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।26 जनवरी को कई जिलों में बड़े प्रोग्राम जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में किया जाएगा। सभी जगहों पर कई न कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और तिरंगा झंडा फहराएगा। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page