कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर चलाया सर्च अभियान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग में आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कमिश्नरेट में पड़ते 11 हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।स्थानीय भार्गो कैंप में इस अभियान का खुद नेतृत्व करने वाली पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले 11 अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके एसीपी रैंक के अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर में ऐसे स्थानों की गहनता से जांच की गई, जहां से नशा बिक्री की शिकायतें मिली थीं।इस विशेष अभियान के तहत 11 एफआईआरज थाना डिवीजन नंबर 5, थाना बस्ती बावा खेल, थाना भारगो कैंप, थाना कैंट, थाना सदर, थाना डिवीजन नंबर 6 और थाना रामा मंडी में दर्ज की गई और अवैध नशा गतिविधियों में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी भी बरामद की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलोग्राम चूरा पोस्त और 3,900 रुपये ड्रग मनी जब्त की।उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर से नशे को खत्म करना है, जिसके तहत कमिश्नरेट पुलिस सड़क पर तस्करी को रोककर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे के खात्मे के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आम लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘जंग नशे के खिलाफ’ में सहयोग देने की अपील की, ताकि पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने अपील की कि अगर लोगों को अपने आसपास कोई नशा बिकता हुआ दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page