धर्म व ईश्वर से जुड़े रहकर ही मानव उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): अम्बिका वेलफेयर क्लब की और से 20 वां वार्षिक जागरण बड़े ही धूमधाम से अम्बिका कॉलोनी करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने मातारानी के चरणों में हाज़िरी लगाई। हैनरी ने समूह संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की जीवन में धर्म व ईश्वर के प्रति समर्पण भाव होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा धर्म व ईश्वर से जुड़े रहकर ही मानव उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है। मानव जीवन में जो व्यक्ति धर्म व ईश्वर के प्रति समर्पण रखता है उसका जीवन अवश्य सफल होता है। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता का एक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।प्रबंधक कमेटी की और से कई प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस जागरण में पार्षद अवतार सिंह,अशोक नंदा ,दर्शन लाल नरूला,संजीव नरूला,दलजीत सिंह, संजीव शर्मा,राज कुमार शर्मा, कांग्रेसी नेता रमन छुर्रा,प्रो छतरपाल,राकेश कुमार नीटा,गौरव भंडारी,विपन कुमार आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page