जालंधर : राएपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले हमलावर का जालंधर देहात पुलिस ने सुबह एनकाउंटर कर दिया है।जानकारी के अनुसार जालंधर देहात पुलिस ने रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के मामले में यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक को गिरफ्तार किया है।एनकाउंटर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस उसको वेपन रिकवरी के लिए राजपुर रसूलपुर के पास लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। इसमें हार्दिक गोली लगने से जख्मी हो गया है।एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इंफ्यूलेंरस का घर है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा था कि भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है।जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे।







