जालंधर : कांग्रेस पार्टी नेता जब्बार खान को पूर्व मुख्यमंत्री व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ईद उल अज़हा की बधाई देने के लिए जब्बार खान के निवास स्थान दयोल नगर में पहुंचे इस मौक पर कांग्रेस नेता जब्बार खान ने लोगों को कुर्बानी की महत्वता के बारे में बताया व भारत की शांति ,उन्नति आपसी भाईचारक सांझ के लिए दुआ करवाई खान ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार त्याग और बलिदान का पर्व है जो हमें त्याग और बलिदान की भावना सिखाता है।आप को बता दें कि मुस्लिम लोग पैगंबर इब्राहीम को याद करते हैं। जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने प्रिय पुत्र इस्माईल (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी देने का निश्चय किया था। पौराणिक मान्यता के अनुसार पैगंबर इब्राहीम को एक रात सपना आया, जिसमें उन्हें अपने सबसे प्यारे बेटे की कुर्बानी देने को कहा गया। उन्होंने इसे अल्लाह की आज्ञा मानकर पालन किया और अपने बेटे को लेकर कुर्बानी के लिए निकल पड़े। जब उन्होंने बेटे की आंखों पर पट्टी बांधी और बलिदान देने लगे, तब अल्लाह ने उनकी परीक्षा को सफल मानते हुए इस्माइल को बचा लिया और उसकी जगह एक मेंढ़ा (भेड़) भेज दिया। यह घटना इस बात का प्रतीक है कि सच्चे दिल से की गई भक्ति और समर्पण को अल्लाह स्वीकार करता है।इस मौक पर जुनैद खान, सोहैल खान, डॉ नासीर खान, कलीम खान, वासिम खान, रियाज खान, दानिश खान, मोमिन खान, फराज खान, मो अयन उपस्थित रहे







