बारादरी : प्लाट में मिट्टी डालने पर बढ़ा विवाद,सरकारी गनमैन ने चलाई गोली,एक व्यक्ति घायल

Dispute escalated over dumping of soil in the plot, government gunman fired bullet, one person injured

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जालंधर के पॉश एरिया में शनिवार को सुबह एक व्यक्ति के गनमैन ने गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी व्यक्ति के पैर पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है मिली जानकारी के अनुसार मामला प्लाट पर कब्जे को लेकर था। प्लाट के मालिक आज मिट्टी डलवाने के लिए वहां पर पहुंचे ही थे कि उक्त प्लाट के सामने रहने वाले व्यक्ति अपने गनमैन के साथ बाहर आ गया। जिसके उसके गनमैन ने गोली चला दी।घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्लाट की मालिक ने दावा किया है कि हमारे प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। प्लाट के मालिकों के अनुसार सरकारी गनमैन द्वारा एक गोली चलाई, जोकि पहले लात से निकलकर दूसरी लात में भी लग गई।मिली जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया स्टीवन एन्क्लेव (बारादरी) में प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद हुआ था।IMG 20250621 141238 मिट्टी डालते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलवा दी। गोली की आवाज सुतने ही आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए थे। वहीं, जिस गनमैन द्वारा गोली चला गई है, उसका नाम अश्विनी है।एसीपी जगरूप कौर ने कहा- घटना स्थल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसीपी ने माना की सरकारी कर्मी की ओर से गोली चलाई गई है। मौके पर लोगों ने गोली का खोल भी बरामद किया है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। वहीं, एसीपी जगरूप ने कहा- फिलहाल मामले की जांच हर तरफ से की जा रही है। जांच के बाद मामले अगली कार्रवाई की जाएगी।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page