कांग्रेस का आज भी मानना है कि इस देश की सत्ता पर केवल और केवल उनके परिवार का हक है : आर.पी सिंह

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर,पी सिंह ने आज आपातकाल के काले दौर को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ,जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, पार्षद कुंवर सरताज, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, ऑफिस इंचार्ज योगेश मल्होत्रा, दीपाली बगड़िया,प्रमोद कश्यप, मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर,पी,सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है, जिसने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डाल दिया था।
सरदार आर,पी सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया गया और विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समय था जब देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया था।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज भी हमें आपातकाल के काले दौर से सीखने की जरूरत है, ताकि हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।सरदार आर,पी सिंह ने कहा कि आपातकाल के काले दौर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, और हमें इसके बारे में आने वाली पीढ़ियों को बताना होगा, ताकि वे हमारे लोकतंत्र की महत्ता को समझ सकें उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस का मानना है कि इस देश की सत्ता पर केवल और केवल उनके परिवार का हक है और वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं आपातकाल के दौरान प्रेस सहित देश के सभी नागरिकों के मूल अधिकार समाप्त कर दिए गए थे और न्यायपालिका को उसकी शक्तियों से वंचित कर दिया गया DIR और मीसा के तहत आपको जमानत की अपील करने का भी अधिकार नहीं था कोर्ट के सभी रास्ते बंद थे और सारा विपक्ष जेल में था 42 वां संविधान संशोधन करके संविधान की आत्मा को भी बदल दिया गया था एक नेता एक परिवार देश से ऊपर हो गया था राष्ट्रीय प्रवक्ता आर,पी सिंह ने बताया कि जब इस को कृत्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया और इसे इसलिए भी याद रखना और याद दिलाना दोनों जरूरी है क्योंकि कांग्रेस जैसी तब थी वैसी ही आज भी है उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए कानून पेश किया गया था जिसे भारी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा कांग्रेस की सरकारों ने 2013 तक वक्त अधिनियम में इतने बदलाव किया कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति हड़पने के असीमित अधिकार दे दिए गए जिसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती थीआरपी सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर सुपर पीएम को बिठाया गया था राहुल गांधी ने कैबिनेट द्वारा पारित अध्यादेश को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी के सामने फाड़ा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्या चुनाव आयोग,क्या सुप्रीम कोर्ट,क्या कैग, क्या सीबीआई, क्या ई.डी, कांग्रेस ने हर संवैधानिक संस्था का न केवल अपमान किया बल्कि उन्हें देश और दुनिया में बदनाम भी किया आरपी सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को बार-बार बिना तथ्यों के निशाना बनाया गया उनके जीतने पर चुनाव आयोग सही हो जाता और हारने पर गलत हो जाता है लेकिन उन्हें पता नहीं जनता ने उनके पैरों के नीचे से जमीन कब की खिसका दी है कांग्रेस और उसके सहयोगी परिवारवादी पार्टियों ने पहली बार राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनका अपमान किया और इन्हीं लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ भी महाभियोग प्रस्ताव लाने की हिमाकत की थी उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 के निरस्तीकरण और सी.ए.ए के खिलाफ लोगों को गुमराह किया कर्नाटक और तेलंगाना में ओबीसी और दलितों का हक मार कर एक समुदाय विशेष को आरक्षण का लाभ दिया गया कर्नाटक तेलंगाना और हिमाचल को कांग्रेस ने आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है वह कभी संपत्ति का एक-रे की बात करते हैं तो कभी विरासत कर की बात करते हैं जिस कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही जाती विरोधी की रही आज वह जाति की राजनीति कर देश में सामाजिक अराजकता फैलाना चाहती है और कांग्रेस ने ही बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में शुरू संविधान दिवस का भी विरोध किया वैसे भी बाबा साहब के खिलाफ इन्होंने क्या किया साजिश रची यह तो आप सब जानते ही हैं आर,पी सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के हर प्रश्न का मंतव्य देश सेना और सरकार की छवि को धूमिल करना होता है सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक डोकलाम फेस ऑफ और ऑपरेशन सिंदूर तक राहुल गांधी और कांग्रेस ने केवल और केवल देश की जांबाज सेवा का अपमान किया चीन और पाकिस्तान के गुण गए और हर मंच पर भारत को बदनाम किया कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता कभी हिंदू टेरर तो कभी सैफरन टेरर की कहानी गढ़ते हैं तो कभी हिंदुओं को पाकिस्तानी आतंकियों से भी अधिक खतरनाक बताते हैं

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page