

जालंधर : अभाविप जालंधर की छात्रा कार्यकर्ताओं ने जालंधर छावनी में भारतीय सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राखी बांधकर देश की रक्षा में निरंतर तत्पर वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सैनिकों को मिठाई खिलाई और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर ने न केवल भाई-बहन के अटूट संबंध को प्रकट किया, बल्कि यह भी स्मरण कराया कि हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने वाले ये वीर जवान पूरे राष्ट्र के अभिन्न अंग और सच्चे रक्षक हैं।









