बरसात के मौसम में नगर निगम के सारे इंतजाम फेल: कांग्रेस

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि जालंधर शहर में बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम जालंधर की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सीवरेज जाम है, पीने का पानी गंदा आ रहा है, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, 1-2 घंटे की बारिश में ही पूरा शहर पानी में डूब जाता है। अगर कल जालंधर नगर निगम के मेयर और कमिश्नर के सरकारी आवास में पानी घुस गया, तो बाकी शहर का क्या हाल होगा? इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम के इंतजाम पूरी तरह फेल हो चुके हैं। शहर के लोग बेहद परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को शहर में इन कामों पर ध्यान देना चाहिए। नगर निगम की कार्यप्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है। शहर के पार्कों का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, नॉर्थ हल्का विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा, चौधरी सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page