जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी जालंधर शहर लाल बाज़ार में विराजमान गणेश महाराज जी का लोग ले रहे हैं आशीर्वाद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी जालंधर शहर लाल बाज़ार में विराजमान गणेश महाराज जी का आशीर्वाद लेने प्रसिद्ध उद्योगपति चंदन भगत और प्रसिद्ध समाजसेवक दिनेश अरोड़ा ने आशीर्वाद लिया इस अवसर पर चंदन भगत ने कहा भगवान गणेश सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा करते हैं। भगवान गणेश शुभंकर और दिशाओं के देवता हैं। गणेश जी विध्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। यह सभी तरह अमंगल को फौरन ही दूर कर देते हैं। इस कारण से किसी भी तरह के अमंगल से बचने के लिए लोग मुख्य दरवाजे और वाहनों में गणेश जी की मूर्ति को लगाते हैं। गणेश जी सभी दिशाओं के स्वामी होने के कारण इनका नियंत्रण हर दिशा में होता है। स्वस्तिक और ऊं की तरह ही गणेश की प्रतिमा शुभंकर, विध्नहर्ता और रक्षक है। सनातन धर्म में ओम,स्वस्तिक और गणेशजी को शुंभकर माना गया है। गणेश जी हमेशा आने वाले संकटों से भक्तों की रक्षा करते हैं।साथ ही दिनेश अरोड़ा ने कहा हमारे प्राचीन ऋषि इतने गहन बुद्धिशाली थे कि उन्होंने दिव्यता को शब्दों के बजाय इन प्रतीकों के रूप में दर्शाया, क्योंकि शब्द तो समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन प्रतीक कभी नहीं बदलते। तो जब भी हम उस सर्वव्यापी का ध्यान करें, हमें इन गहरे प्रतीकों को अपने मन में रखना चाहिए, जैसे हाथी के सिर वाले भगवान, और उसी समय यह भी याद रखें कि गणेशजी हमारे भीतर ही हैं। यही वह ज्ञान है जिसके साथ हमें गणेश चतुर्थी मनानी चाहिए। अध्यक्ष सुभाष पाटिल , उपाध्यक्ष शंकर पवार , ज़िला अध्यक्ष विक्रम पाटिल , युवा अध्यक्ष प्रमोद पाटिल , मंडल व्यवस्था प्रमुख विजय पवार , सोरक्षक शिवाजीसूर्यवंशी , स्वर्णकार संघ जालंधर विभाग अध्यक्ष केवल कृष्ण लूथरा , हरजीत सिंह लूथरा , दीपा लूथरा , यूथ स्वर्णकार संघ चेयरमैन बॉबी धीर , अध्यक्ष जतिंदर सहदेव , समाजसेवक एवं उपाध्यक्ष भुवन मल्होत्रा महामंत्री विनोद कपूर , अमित चड्ढा और सभी साथी उपस्थित थे !

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page