बाबा महाकाल मंदिर में मनाया गया ज्येष्ठ (परषोतम मास) उत्सव

Jyeshtha (Parshotam month) festival celebrated at Baba Mahakal Temple

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : रुद्र सेना संगठन की तरफ से जून महीने में मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ अधिकमास ) बाबा महाकाल मंदिर , श्मशान भूमि किशनपुरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई है। इस मौके पर शिवरात्रि उत्सव पर शिव योगी दयाल भाई के साथ महंत हरीश गिल , शिव कुमार ,राज कुमार, आदित्य ठाकुर,करण गंगोत्रा, जय कुमार ने महाकाल बाबा जी का रुद्र अभिषेक विद्वान् पंडित राम प्रशाद मिश्रा के साथियों द्वारा किया गया इस मौके पर महाकाल बाबा जी को अलग अलग प्रकार की मिष्ठान,फल,सब्जियों का श्रृंगार कर भोग लगाकर शिव भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया जानकारी देते हुए शिव योगी दयाल भाई ने कहा कि अधिक मास में आने वाली ज्येष्ठ शिवरात्रि को आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने तथा पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। गौरी योग के दुर्लभ संयोग के कारण वर्ष 2026 की यह शिवरात्रि भक्तों के लिए पुण्य अर्जित करने का एक अनमोल अवसर बनकर आई है ।Picsart 26 06 14 14 54 35 138 कि ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग बना है. ये तिथि महाकाल जी को प्रिय है. ऐसे में शिव-शक्ति और शनि देव तीनों का आशीर्वाद पाने के लिए शिवालय में पूजा अर्चना करना अति जरूरी है अधिकमास शिवरात्रि 3 साल में एक बार आती है. इस दिन रात्रिकाल में महादेव की आराधना कर रात जागरण करना श्रेष्ठ फलदायी होता है. इससे न सिर्फ दोष बल्कि स्वास्थ लाभ भी मिलता है और जीवन में स्थिरता आती है. सुखी वैवाहिक जीवन और सुयोग्य वर पाने के लिए शिवालय में सेवा करें इस मौक पर आदित्य ठाकुर, कर्ण गंगोत्रारा,मोहित शर्मा, प्रीतीश कुमार,रोहित कुमार,जय कुमार, रवि मट्टू, कर्त्ता राम, राज नाहर,नेहा कुमारी ,श्रुति, सन्नी पंसारी, श्रुति , तानिया कुमारी, अवतार सिंह शिव भक्त उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page