

पूर्ण चंद्र ग्रहण, 7 सितंबर को होगी. इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं. पृथ्वी सूर्य की रोशनी को रोकती है और अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है. यूपी के प्रयागराज में इस ग्रहण की शुरुआत रात 8:58 बजे होगी. पूर्ण ग्रहण रात 11 बजे दिखेगा और यह लगभग 2:25 बजे समाप्त होगा. कुल मिलाकर यह ग्रहण 5 घंटे 27 मिनट तक चलेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण तब ही संभव होता है जब चंद्रमा पूर्णिमा के दिन चंद्र नोड के बहुत करीब होता है. तभी सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ पाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक पाती है.7 सितंबर 2025 का पूर्ण चंद्र ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय अनुभव होगा, जिसे पूरी दुनिया के लोग देख सकेंगे. इसे मिस न करें और इस प्राकृतिक चमत्कार का आनंद लें.









