


जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना तीन में पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी दशहरा और दीपावली के दौरान पटाखा बिक्री के नियमों पर चर्चा की गई।थाना तीन सिटी प्रभारी राजिंदर सिंह जसवाल ने व्यापारियों को कहा कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एडीसीपी सिटी वन आकर्षि जैन, एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया की तरफ से जारी गाइडलाइंस से अवगत कराया और बताया कि इस बार पटाखा की अस्थाई दुकानों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खोलने की अनुमति अभी नहीं दी गई है जसवाल ने कहा कि पटाखा दुकानों के पास अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि केवल लाइसेंसधारक ही पटाखा की दुकान खोल सकते हैं और अवैध रूप से दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पटाखा की दुकानों के बीच में एक निश्चित दूरी रखने का प्रावधान है, जिसका सख्ती से पालन करना होगा। यदि किसी दुकान पर मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पत्रकारों को विकास भंडारी, हरीश वर्मा राणा ने कहा कि आज थाना तीन प्रभारी राजिंदर सिंह जसवाल ने पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी हुए आदेशों पर अगवत करवाया गया और इसी मौक पर पटाखा विक्रेताओं ने जिला प्रशासन को कहा कि आप जल्द से जल्द पटाखा की दुकान खोलने के लिए मार्किट लगने वाले स्थान को जल्द बात दे ताकि पटाखा विक्रेता अपने दुकान पर पटाखा बेचने के लिए पटाखा की खरीददारी कर सके बैठक में प्रमुख रूप से विकास भंडारी, रोहित बाहरी, राजेश बाहरी, राणा हरीश वर्मा,अमित जग्गी, पुनीत नागरा, अमित गुंबर,मानव बाहरी,राजू ढल, ईस्वी ढल, आशु बाहरी,आशीष गोयल,बिट्टू, अरमिंदर सिंह,दीप, देव वर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सुरक्षा के मानकों का पालन करने की अपील की है ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

