जलंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार मुहिम के तहत 7 मामलों में 8 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही लगातार मुहिम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके। इस दौरान पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशा तस्करों और सप्लायरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। विभिन्न थानों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 25.62 ग्राम हेरोइन और 130 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इन बरामदगी के आधार पर NDPS एक्ट के तहत 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। धनप्रीत कौर ने कहा कि हम अन्य नशा तस्करों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ इस जंग में लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। यदि किसी को भी कहीं नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पंजाब सरकार द्वारा जारी एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचित करें।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page