

जालंधर : इस समय की बड़ी खबर जालंधर रेलवे स्टेशन से सामने आ रही है। जहां आज सुबह हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के कोच संख्या NR 257401 में भारत विरोधी नारा लिखा मिला। जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।इसकी सूचना C-62 गेटमैन रंजीत कुमार ने तुरंत अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही उप पुलिस अधिकारी और RPF कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले पर ध्यान दिया।यह घटना कोच संख्या 11 में हुई। प्रशासन ने कोच का निरीक्षण किया है और इस पर लिखे नारे को मिटा दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां भी इस बात की जांच कर रही हैं कि नारा किसने लिखा था और इसको लिखने में इसके पीछे क्या मंशा थी।इस घटना के बाद यात्रियों और लोगों में चिंता का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।









