

जालंधर : श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। जालंधर से वरिष्ठ भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने अमृतसर में श्री दरबार साहिब जाकर माथा टेका। उनके साथ गुरप्रीत सिंह ट्रांसपोर्टर, हरविंदर सिंह खालसा, रमन जैन एवं हरप्रीत सिंह हैप्पी ने भी गुरु घर का आशीर्वाद लिया। स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि श्री गुरु रामदास जी का जीवन त्याग, सेवा और प्रेम का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने जो निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया, वही आज मानवता का सच्चा पथ है।गुरु रामदास जी के उपदेशों की सुगंध से अमृतसर स्वर्ण मंदिर का प्रतिबिंब सरोवर में का हर कोना महक रहा है। स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में की गई आतिशबाजी ने आलौकिक नजारा पेश किया और पूरे अमृतसर को भव्य तरीके से सजाया गया। शहर के मुख्य मार्गों और गुरुद्वारों को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा वातावरण गुरु की महिमा से आलौकिकक हो गया हो।. स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। चारों ओर फैली दीयों की रोशनी और आसमान में चमकती आतिशबाजी का दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध करेगा।










