जालंधर भाजपा शहरी ने आप पार्टी द्वारा नगर निगम जालंधर में किए जा रहे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ किया रोष प्रदर्शन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आप पार्टी द्वारा नगर निगम जालंधर में किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय फार्च्यून होटल के बाहर नजदीक रेड क्रॉस भवन जालंधर में रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि नगर निगम जालंधर में आप पार्टी के आकाओं ने बाहरी ठेकेदारों के साथ लूट मचा कर बल्टर्न पार्क उद्घाटन समारोह में 1 करोड़ 75लाख रुपए खर्च करके बड़ा भ्रष्टाचार किया हैं।उन्होंने कहा कि जालंधर के पढ़े लिखें बेरोजगार नौजवानों को छोड़ कर दूसरे राज्य के युवाओं को जे.ई. की भर्ती में 8 में से 6 पदों पर नियुक्त किया गया है यह किस अधिकार क्षेत्र में आता है और क्या इन नियुक्तियों में भी भ्रष्टाचार हुआ है इस पर भी गंभीर संज्ञान से जांच होनी चाहिए।उन्होंने आप पार्टी के फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लूट जगजाहिर होनी चाहिए ताकि अगली बार लोग इन पर विश्वास करने से पहले हजार बार सोचें।इस मौके केडी भंडारी ने कहा कि नगर निगम जालंधर में बढ़ते भ्रष्टाचार ने नए-नए आयाम स्थापित करने शुरू कर दिए है। IMG 20251118 WA0326उन्होंने कहा है बल्टर्न पार्क उद्घाटन समारोह में दिल्ली के ठेकेदारों द्वारा दिए गए फर्जी बिलों में हजारों के खर्चों को लाखों में बताया गया है और जिसकी जांच उच्च स्तरीय तरीके से करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जालंधर के लोग आप पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठे हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली की कंपनियों को करोड़ों रुपये दिए जाने और विभिन्न कार्यों में संभावित घपलेबाजी की जांच की मांग की है।इस मौके शीतल अंगूराल ने कहा कि आप पार्टी नगर निगम जालंधर में लोगों के खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर में आप पार्टी के भ्रष्टाचार,बाहरी युवाओं को नौकरियों का आवंटन,ठेकेदारों व अन्य सेवाओं को बिना जांच के भुगतान की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने निगम में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी पहले नगर निगम में भ्रष्टाचार में उड़ाया गया जिस पर अभी कार्रवाई होनी बाकी है।इस मौके भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी और अश्वनी अटवाल,प्रदेश व्यापार सैल के संयोजक रविंदर धीर,पुनीत शुक्ला,योगेश मल्होत्रा,अमित संधा,भाजपा जिला आई टी सेल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया, हिमांशु शर्मा,अमरजीत सिंह अमरी,पार्षद मंजीत सिंह टीटू,राजीव ढींगरा,कंवर सरताज, चंद्रजीत कौर संधा,रवि कुमार,मंजीत कौर,गुरदीप सिंह फौजी, शोभा मिनिया,अजय बब्बल,रिंपी प्रभाकर,मीनू ढंड,महिला मोर्चा से शालू,सुमन राणा,किरण भगत,सीमा भगत, मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा,आशीष सहगल,मनीष बलकुणाल शर्मा,जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा, अनुज शारदा,गौरव राय,अर्जुन पप्पी,ललित बब्बू, प्रमोद कश्यप, प्रदीप खुल्लर,युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page