

पंजाबी और सूफी सिंगर Master Saleem के पिता पूरन शाह कोटी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि पूरन शाह कोटी लंबे समय से अस्वस्थ थे। मास्टर सलीम अपने पिता के बेहद करीब थे और अक्सर उनके संघर्ष व आशीर्वाद का जिक्र करते रहते थे उस्ताद पूरन शाहकोटी न केवल एक सिद्धहस्त गायक थे, बल्कि वे पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस के भी संगीत गुरु रहे। उन्होंने अपने लंबे संगीत सफर में कई कलाकारों को संगीत की बारीकियां सिखाईं और पंजाबी संगीत को समृद्ध बनाने में अहम योगदान दिया।उनके निधन की खबर मिलते ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायकों और कलाकारों ने शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। संगीत जगत ने एक ऐसे उस्ताद को खो दिया है, जिनकी विरासत उनके शिष्यों और गीतों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी।

