न्यूजीलैंड में गुरु साहिब के नगर कीर्तन को शरारती तत्वों द्वारा रोकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा : मनीष आशु सचदेवा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : वार्ड नंबर 69 इंचार्ज मनीष आशु सचदेवा ने न्यूजीलैंड में गुरु साहिब के नगर कीर्तन को शरारती तत्वों द्वारा रोकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।सचदेवा ने कहा कि न्यूजीलैंड में गुरु साहिब के पवित्र नगर कीर्तन को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। यह केवल सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता पर उठता हुआ एक गंभीर सवाल
है। नगर कीर्तन सिख धर्म की आत्मा है, जो शांति, सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने हमेशा दुनिया के हर कोने में कानून का सम्मान करते हुए, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया है।ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं एक खतरनाक सोच को दशार्ती हैं, जिसे समय रहते रोका जाना जरूरी है। मनीष आशु सचदेवा ने सिख संगत से अपील करते हुए कहा कि सभी संयम, एकता और शांति बनाए रखें तथा गुरु साहिब द्वारा बताए गए मार्ग और मयार्दाओं के अनुसार ही अपने धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा को और मजबूत करें। साथ ही उन्होंने संबंधित देश की सरकार से धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page