जालंधर: सवारियों से भरी PunBus ने टिप्पर को मारी टक्कर, ड्राइवर घायल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर: पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। आज सुबह हाईवे पर रॉयल होटल के पास पनबस चालक ने टिप्पर को टक्कर मार दी। इस घटना में ड्राइवर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं घटना को लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई सवारी घायल नहीं हुई है। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। टिप्पर चालक भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह आराम से हाईवे पर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार पनबस चालक ने टककर मार दी।गनीमत यह रही कि इस घटना में उन्हें मामूली चोट आई है। वहीं घटना में बस ड्राइवर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी के साथ घटना में बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और बस को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसे सवारियों ने भी कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था। पुलिस अधिकारी ने कहाकि बस चालक 100 से अधिक स्पीड से बस चला रहा था।हादसे में बस चालक की टांग में चोटे आई है और उसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि टिप्पर चालक की घटना में कोई गलती नहीं है। इस घटना में एक कार को भी बस ने नुकसान पहुंचाया है। जांच अधिकारी ने माना कि बस चालकों को कई बार धीमी गति से बस चलाने के लिए कहा जाता है, लेकिन चंडीगढ़ जाने की जल्दबाजी में वह बसे काफी तेज गति से चलाते है। ऐसे में बस चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page