केजरीवाल-मान बोले – मिलकर जड़ से खत्म करेंगे नशा : ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का दूसरा चरण शुरु,

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है और पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त किया जाएगा।IMG 20260107 WA0386अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पहले चरण में 28,000 से अधिक केस दर्ज हुए, 42,000 तस्कर गिरफ्तार किए गए और 88% मामलों में सजा हुई। 350 बड़े तस्करों को जेल भेजा गया और नशे के पैसों से बनी संपत्तियों पर बुलडोजर चला। अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोग विलेज डिफेन्स समिति (वीडीसी) से जुड़ चुके हैं।उन्होंने कहा कि 9899100002 पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी इस अभियान से जुड़ सकता है। 10 से 30 जनवरी तक पूरे पंजाब में पदयात्राएं होंगी और 13 फरवरी को वॉलंटियर्स की बड़ी रैली होगी।IMG 20260107 WA0385 1 ड्रोन के जरिए आने वाले नशे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशा सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या है और इसे जनभागीदारी से ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के पाप पंजाब कभी माफ नहीं करेगा। उनकी सरकार ने अब तक 61,000 से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी हैं और स्वास्थ्य-शिक्षा में बड़े सुधार किए हैं।मान ने दोहराया कि नशा बेचने वाले समाज के दुश्मन हैं और उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का दूसरा चरण पहले से भी ज्यादा सफल होगा और पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page