अश्वनी अग्रवाल ने पंजाबवासियों को मकर संक्रांति व लोहड़ी की दी हार्दिक शुभकामनाएं

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मकर संक्रांति और लोहड़ी के पावन अवसर पर पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ मनाई जाने वाली मकर संक्रांति और अग्नि व उत्सव का प्रतीक पर्व लोहड़ी जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करते हैं। अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन का संदेश देती है और यह पर्व नई शुरुआत, परिश्रम के सम्मान और समृद्धि का प्रतीक है। किसानों के लिए यह त्योहार विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह फसल कटाई के समय उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें कड़ी मेहनत, अनुशासन और सामूहिक प्रयास के महत्व की याद दिलाता है।
लोहड़ी को लेकरश्री अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व खासकर उत्तर भारत में खुशी, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। अग्नि के चारों ओर एकत्र होकर गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाने वाली लोहड़ी आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। यह पर्व परिवारों और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।उन्होंने पंजाबवासियों व विशेषकर अपने वार्ड के निवासियों से अपील की कि वे इन त्योहारों के अवसर पर आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को और सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य की किरणें अंधकार को दूर करती हैं और अग्नि ऊर्जा का प्रतीक है, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र व पंजाब हित को प्राथमिकता देनी चाहिए।अपने संदेश में अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आएं।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page